प्रबल प्रेम के पाले पड़कर लिरिक्स (Prabal prem ke pale padkar bhajan lyrics in hindi)

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर: यह भजन प्रभु श्रीकृष्ण की अनंत लीलाओं और भक्तों के प्रति उनके प्रेम की गहराई को दर्शाता है। इसमें बताया गया है कि ईश्वर, जिनके भय से समुद्र और सृष्टि कांप उठती है, वही गोकुल में माखन के लिए मचलते हैं और यशोदा मैया की डाँट से आंसू बहाते हैं। जिनका ध्यान महान ऋषि-मुनि भी सरलता से नहीं कर पाते, वही सखा मंडली संग गेंद खेलते हैं। यह भजन दर्शाता है कि प्रभु अपने भक्तों के प्रेम में बंधकर अपने ही नियम बदल देते हैं और इस प्रकार भक्त और भगवान के मधुर संबंधों की अद्भुत झांकी सामने आती है।

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर लिरिक्स
प्रबल प्रेम के पाले पड़कर लिरिक्स

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर लिरिक्स in hindi

प्रबल प्रेम के पाले पड़कर, प्रभु का नियम बदलते देखा,
अपना मान टले टल जाए, भक्त का मान ना टलते देखा ।।

जिनकी केवल कृपा दृष्टी से, सकल विश्व को पलते देखा,
उनको गोकुल में माखन पर, सौ सौ बार मचलते देखा ।।

जिनका ध्यान बिरंची शम्भू, सनकादिक से ना संभलते देखा,
उनको ग्वाल सखा मंडल में, लेकर गेंद उछलते देखा ।।

जिनके चरण कमल कमला के, करतल से ना निकलते देखा,
उनको ब्रज की कुञ्ज गलिन में, कंटक पथ पर चलते देखा ।।

जिनकी वक्र भृकुटी के भय से, सागर सप्त उबलते देखा,
उनको ही यशोदा के भय से, अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा ।।

Bhajan Link
Bhajan.Network Home Page Bhajan.Network
Krishna Bhajan Krishna Bhajan
Khatu Shyam Bhajan Khatu Shyam Bhajan
Shiv Bhajan Shiv Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top