×

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है – श्याम भजन Lyrics in Hindi

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है – श्याम भजन Lyrics in Hindi

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है भजन के बोल (Lyrics – Hindi)

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है।

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता,
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है ना कोई और सहारा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है।

तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं,
मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है।

परिवार मेरा तेरे गुण है जाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है।

Also you may read – Durga BhajanGanesh BhajanKhatu Shyam BhajanKrishna BhajanMata Rani BhajanShiv Bhajan

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है भजन से जुड़ी विशेष जानकारी

श्रेणी: श्री श्याम भजन
भाव: भरोसा, शरणागति, आशा
मुख्य विषय: हार में भी बाबा श्याम पर विश्वास
विशेषता: सरल शब्दों में गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव

यह भजन हर उस भक्त के दिल को छूता है, जो जीवन में हार के बावजूद बाबा श्याम के भरोसे खड़ा है और यही विश्वास उसे फिर से आगे बढ़ने की शक्ति देता है। 💛🙏 जय श्री श्याम

Post Comment

You May Have Missed