सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया – कृष्ण भजन Lyrics

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया भजन के बोल (Lyrics – Hindi)

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे नैन तिरछे,
दूसरा काजल लगा।
तीसरा नज़रें मिलाना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे होंठ पतले,
दूसरा लाली लगी।
तीसरा तेरा मुस्कुराना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे हाथ कोमल,
दूसरा मेहँदी लगी।
तीसरा मुरली बजाना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे पाँव नाज़ुक,
दूसरा पायल बंधी।
तीसरा घुंगरू बजाना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे भोग छप्पन,
दूसरा माखन धरा।
तीसरा खिचड़े का खाना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे साथ राधा,
दूसरा रुक्मण खड़ी।
तीसरा मीरा का आना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

एक तो तुम देवता हो,
दूसरा प्रियतम मेरे।
तीसरा सपनों में आना,
दिल दीवाना हो गया ॥
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया….

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

Also you may read – Durga BhajanGanesh BhajanKhatu Shyam BhajanKrishna BhajanMata Rani BhajanShiv Bhajan

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया भजन से जुड़ी विशेष जानकारी

श्रेणी: श्रीकृष्ण भजन
भाव: प्रेम, माधुर्य, भक्ति
मुख्य विषय: श्याम सुंदर के रूप और लीलाओं पर भक्त का प्रेम
विशेषता: सरल शब्दों में गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति

यह भजन हर उस भक्त के हृदय को छूता है, जो श्रीकृष्ण के सौंदर्य और प्रेम में स्वयं को खो चुका है। 💙🙏 जय श्री कृष्ण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top