×

लाला के जनम दिन की सबको बधाई लिरिक्स (Lala ke janam din ki sabko badhai bhajan lyrics in hindi)

लाला के जनम दिन की सबको बधाई लिरिक्स

लाला के जनम दिन की सबको बधाई लिरिक्स (Lala ke janam din ki sabko badhai bhajan lyrics in hindi)

भजन “लाला के जनम दिन की सबको बधाई” श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लासमय वर्णन करता है। इसमें नंद के आंगन में हुए कान्हा के प्रकट होने की खुशी, घर-आंगन में छाई उमंग, सखियों के नृत्य-गान और बधाई के स्वर बड़े ही सुंदर ढंग से व्यक्त किए गए हैं। इस भजन के बोल भक्तों के मन में जन्माष्टमी का दिव्य उत्सव जीवंत कर देते हैं और लाला के जन्मदिन की मंगलमय बधाई सबको देने की प्रेरणा देते हैं।

लाला के जनम दिन की सबको बधाई लिरिक्स

लाला के जनम दिन की सबको बधाई लिरिक्स in hindi

 

लाला के जनम दिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों, ले लो बधाई सखियों,
दे दो बधाई,
लाला के जनम दिन की सबको बधाई ।।

आज है शुभ घड़ी आई,
के देखो प्रकटे कन्हाई,
नाँच रहे लोग लुगाई,
की सुध बुध सबने गँवाई,
की हर कोई देवे बधाई,
हो मैया लेत बलाई,
लाला के जनम दिन की सबको बधाई ।।

ख़ुशी अब कही ना जाए,
की हर कोई नाँचे गाए,
नन्द घर आनंद छाए,
दूध कोई दही लुटाए,
ओ माखन कीच मचाए,
नाँच कर सम्भल ना पाए,
की पलना कोई झुलाए,
की हर कोई शोर मचाए,
लाला के जनम दिन की सबको बधाई ।।

हो केसर पड़ी फुहारें,
छाई है मस्त बहारें,
की देखो अजब नज़ारे,
नन्द घर लाल पधारे,
यशोदा तन मन वारे,
ओ बादल गरजे कारे,
देव सब द्वार पधारे,
बावरी यही पुकारे,
लाला के जनम दिन की सबको बधाई ।।

लाल हुआ कर्मा वाला,
रंग थोड़ा सा काला,
करे सब को मतवाला,
नयन अति बड़े विशाला,
की सबपे जादू डाला,
ये है जग का रखवाला,
बोल रही हर एक बाला,
नाँच रही हर एक बाला,
लाला के जनम दिन की सबको बधाई ।।

Post Comment

You May Have Missed