मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे लिरिक्स (Mero chhoto so bihari bado pyaro lage bhajan lyrics in hindi)
यह भजन “मेरो छोटो सो बिहारी बड़ो प्यारो लागे” भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके अलौकिक सौंदर्य का अद्भुत वर्णन करता है। इसमें नन्हें बिहारी जी की बड़ी-बड़ी आँखें, पायल की छमछम और हाथों के कंगनों की खनखनाहट का वर्णन करके उनके मोहक स्वरूप की झलक मिलती है। इस भजन के बोल भक्त के हृदय में बाल कृष्ण के प्रति गहरा प्रेम, अपनापन और भक्ति भाव जगाते हैं।
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे लिरिक्स in hindi
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे,
प्यारो लागे, बडो न्यारो लागे,
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे ।।
छोटो सो बिहारी की बड़ी बड़ी अखियाँ,
अखियो मैं कजरे की धार साजे,
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे ।।
छोटो सो बिहारी की पिली सी जुगुलिया,
उस मे भी नीली नीली धार साजे,
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे ।।
छोटो सो बिहारी के पाओ में पायलियाँ,
चले तो छम छम छम बाजे,
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे ।।
छोटो सो बिहारी के हाथो मे कंगना,
बजे तो खन खन खन बाजे,
मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे ।।
Post Comment